BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रम मंत्री ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
श्रम मंत्री ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में कोरोना योद्धाओं को एक बार फिर सम्मानित किया है. सदर अस्पताल में मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए दिनरात जान जोखिम में डाल आम लोगों की रक्षा में जुटे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत सफाई कर्मियों को गमछा, साबुन, मास्क व सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया.

मौके पर श्रम मंत्री ने सिविल सर्जन और चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया.

मंत्री ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के बाद कहा कि आज हमारा देश, राज्य और जिला के साथ-साथ एक-एक कस्बा इन्हीं के मेहनत और त्याग के बदौलत स्वस्थ है.

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संकट के इस आपात घड़ी में जहां लोग अपनी जान माल की रक्षा को लेकर घरों में हैं.

वहीं दूसरी ओर हमारे कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मी अपने परिवार और खुद की जान की परवाह किए बगैर लोगों को जीवन दान देने में जुटे हैं.

इन कोरोना योद्धाओं का त्याग देश और राज्य कभी नहीं भूलेगा. इस दौरान मंत्री ने चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों से उनकी परेशानियों को भी जाना. दूसरी ओर मंत्री द्वारा दिए गए सम्मान से स्वास्थ्य कर्मी भी काफी खुश दिखे तथा कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी मंत्री के प्रति आभार जताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सादगी से मनाई गई ईद

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईद पर राज्यवासियों को दी बधाई

Next Post
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईद पर राज्यवासियों को दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईद पर राज्यवासियों को दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d