BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रम मंत्री ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कानून की खुलेआम धज्जियां

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
झारखंड में बनेगा नया कठोर श्रम कानून, मजदूरों के हित में अनेकों कदम उठाये जा रहे हैं: मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

ना हुआ सामाजिक दूरी का अनुपालन और ना ही मास्क पहनने की किसी ने उठाई जहमत

चतरा: एक ओर जहां वैश्विक महामारी कोरोना से देश और प्रदेश वासियों को बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार एहतियात बरतने के निर्देश देते हुए कड़े कानून बना रही है. वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री ही सरकारी निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. तीन दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने दौरे के क्रम में चतरा में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी निर्देशों व कानून की धज्जियां उड़ाई.

दरअसल चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीबों के बीच धोती साड़ी लूंगी और कंबल वितरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान  मंत्री को न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रहा और ना ही उपस्थित भीड़ और उनके कार्यकर्ताओं को.

आश्चर्य की बात तो यह है कि  सरकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित होने के बाद भी मौके पर उपस्थित अधिकारी और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को कोरोना का डर नहीं है. कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए ना तो सामाजिक दूरी का अनुपालन और ना ही मास्क पहनने की किसी ने जहमत उठाई.

अगर दो चार लोग मंत्री के साथ मास्क पहने भी थे तो बेतरतीब तरीके से. किसी का मास्क कान में लटका था तो किसी का नाक के नीचे. ऐसे में लोगों से नियमों का पालन कराने के बजाय मंत्री गैरजिम्मेदाराना बयान देते नजर आए. उन्होंने कहा कि झारखंड कोरोना मुक्त हो गया है, जबकि चतरा जिला ग्रीन जोन में है.

गरीबों के बीच कपड़ा वितरण के अलावे मंत्री डुमरी में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे. ऐसे में अब यह बड़ा सवाल उठता है कि जब सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री को ही कानून और सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रहेगा तो आम जनता का क्या होगा.

इस मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ न कुछ नए कारनामे दिखाने के क्रम में ऊंट की भी सवारी की. इधर कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने प्रदेश को कोरोना मुक्त राज्य की संज्ञा देते हुए बताया कि सरकार एक वर्ष पूरे करने जा रही है और कोरोना को ले जो प्रदेश में विकास की गति पर विराम लग चुका थाद्य वह अब नए वर्ष में फिर से अपना मुकाम हासिल करेगा और विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं में डूबे में हाथी के नन्हे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Next Post

विश्व किसान दिवस के अवसर पर राज्यभर में रखा गया उपवास

Next Post
विश्व किसान दिवस के अवसर पर राज्यभर में रखा गया उपवास

विश्व किसान दिवस के अवसर पर राज्यभर में रखा गया उपवास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d