BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LAC विवाद: चीन ने गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने से किया इनकार

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
LAC पर चीन ने तैनात किए 60 हजार सैनिक: अमेरिका
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को कम करने की कोशिश के तहत दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की बातचीत का दौर जारी है. इस बीच चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से अपने सैनिकों और गाड़ियों को हटाने से इनकार कर दिया है.

चीन की ओर से यह कठोर रवैया फरवरी में पैंगोंग झील सेक्टर पर दोनों स्तर पर सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर बनी सहमति के बाद आया है. भारतीय सेना के 14 कार्प्स से जुड़े एक शीर्ष सूत्र ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि कल दोनों देशों के बीच 11वें दौर की वार्ता हुई जिसमें चीन की ओर नरमी की जगह कठोरता दिखाई गई.

दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की 11वें दौर की बैठक करीब 13 घंटे तक चली, और यह उस अहम बैठक के बाद आयोजित की गई जिसमें लद्दाख गतिरोध को कम करने के लिहाज से विवादित पैंगोंग झील से सैनिकों के पीछे हटाने को लेकर रजामंदी हुई, जो एक दूसरे पर महज दस मीटर की दूरी पर स्थित पोस्ट पर तैनात थे. यह वार्ता 20 फरवरी को हुई थी.

सैटेलाइट इमेज से पता लगा था कि विशालकाय झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर्स कॉम्प्लेक्स में चीनी सेना की ओर से पीछे हटने की कार्रवाई हुई है. हालांकि, चीन अभी भी गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्रों को लेकर अड़ा हुआ है. यह दोनों के लिए अहम है. भारत ने इन दोनों पोस्टों में सीमावर्ती सैनिकों और गाड़ियों की एकसमान चरणबद्ध तरीके से कमी लाने का प्रस्ताव किया था, लेकिन चीन की ओर से इसे ठुकरा दिया गया.

भारतीय सेना ने कल की बातचीत के बाद जारी बयान में कहा था कि विवाद खत्म करने के लिए बातचीत का दौर जारी रखेंगे.

गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और कोंगका ला क्षेत्र चीन के लिहाज से बेहद अहम है. चीनी सेना के लिए यहां बड़ी मात्रा में रसद की सुविधा है जो उनके सैनिकों के लिए है. मोटर चालित पैदल सेना प्रभाग, एक तोपखाने ब्रिगेड और वायु रक्षा इकाई के तत्व भी क्षेत्र में तैनात रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हवाई यात्रियों के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

Next Post

भारत ने किया बड़ा मुकाम हासिल, 85 दिन में दी गई 10 करोड़ से ज्यादा डोज

Next Post
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…

भारत ने किया बड़ा मुकाम हासिल, 85 दिन में दी गई 10 करोड़ से ज्यादा डोज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d