चांद किशोर,
लखीसराय पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लखीसराय के नक्सल प्रभावित झेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह पूरे गांव से नक्सलियों के के दो सहयोगियों को लखीसराय पुलिस एसटीएफ और सी आई आर डी के जवानों के द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियान एसपी अमृतेश कुमार ने जानकारी दी कि हमें रात को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बालेश्वर कोड़ा कुछ अन्य नक्सलियों के साथ उरैन गाँव की तरफ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर अमृतेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. सुबह 04:30 बजे टीम जैसे ही उरैन गांव में शैलेंद्र सिंह के घर के पास पहुंची, कुछ संदिग्ध ने भागना शुरू कर दिए. पुलिस द्वारा उनका पीछा करने पर दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए. जिनमें
मो ताहिर, पे – इसफारिल नट , ग्राम – उरैन , थाना – कजरा , लखीसराय एवं शैलेंद्र सिंह , पे- स्व जोगेंद्र प्रसाद सिंह, ग्राम – उरैन , थाना – कजरा , लखीसराय. को गिरफतार किया
इनके पास से हथियार
देशी पिस्टल 02,
315 बोर का 05 गोली ,4 मोबाइल तथा विभिन्न तरह के अत्यधिक मात्रा में कपड़े बरामद किया गया अभियान एसपी अमृतेश कुमार ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है. अभी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. अभियान में कजरा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, चीता टीम और जिले की CIAT टीम शामिल थी.
:

