लखीसराय : लखीसराय चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह हत्याकांड में नामजद फरार आरोपित रंजीत सिंह एवं आरोपी मनीष कुमार को लखीसराय थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया. इसकी सूचना लखीसराय टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दी है. दोनों आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. आपको बताते चलें कि कि दो दिन पहले ही एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अरुण सिंह हत्याकांड के आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाया गया था. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों में हलचल मच गई. इसी बीच गुरुवार की दोपहर लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नामजद आरोपित रंजीत सिंह को बाइपास रोड से गिरफ्तार किया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने हत्याकांड के एक आरोपी मनीष कुमार को भी एनएच 80 पर गिरफ्तार कर लिया.
दोनों आरोपीयो से पुलिस पूछताछ कर रही है. आपको बताते चलें कि 11 मार्च को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह की विद्यापीठ चौक स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके मुख्य नामजद आरोपी पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ ढिल्लन सिंह हैं.

