BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहनों की लूट

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहनों की लूट
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में आज दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने जैन मंदिर रोड में एक ज्वेलर्स दुकान में लाखों के गहने लूट लिए. जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. अपराधियों की संख्या पांच थी. सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.30 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधी जैन मंदिर रोड स्थित सहाय मार्केट में पहुंचे. 3 अंदर घुसे, जबकि 2 बाहर रेकी करते रहे. दुकान के अंदर मुरारी सोनी और उनका एक स्टॉफ राजन सोनी था. दो ग्राहक भी थे. अंदर घुसे अपराधियों ने मालिक -स्टॉफ और ग्राहक को अपने कब्जे में किया. बाद में पिस्टल का भय दिखाते हुए मालिक से तिजोरी खोलवाकर नगद औऱ आभूषण लूट लिए.

कोरोना और संडे का उठाया फायदा

बताया जाता है कि अपराधियों ने मेदिनीनगर शहर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर कोरोना संक्रमण और संडे का फायदा उठाया. सभी अपराधी मास्क पहने थे. संडे होने के कारण जैन मंदिर रोड की सारी दुकानें बंद थी. इस कारण सन्नटा पसरा हुआ था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों को इसकी पूरी जानकारी थी.

स्नीफर डॉग के सहारे जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्नीफर डॉग के सहारे घटना की जांच में जुट गई है. मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता मामले में दुकान मालिक से पूछताछ की. उसके अनुसार अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. लॉक डाउन में लूट की इतनी बड़ी वारदात से दुकानदार की कमर टूट गई है.

पहली बार लूट की इतनी बड़ी वारदात

मेदिनीनगर के किसी ज्वेलर्स दुकान में पहली बार इतनी बड़ी लूट की घटना हुई है. बसंत जौहरी ने बताया कि उनकी उम्र 55 से अधिक है, आज तक इतनी बड़ी लूट की घटना उन्होंने मेदिनीनगर में नहीं देखी. इस घटना से अन्य दुकानदारों में जबरदस्त हड़कंप मचा है. मुरारी ज्वेलर्स सोने चांदी की होलसेल दुकान है. इस दुकान का टर्न ओवर हर दिन का लाखों का रहता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रांड बन सकते हैं झारखंड के तसर, मूंगा, रुगड़ा जैसे उत्पाद: महेश पोद्दार

Next Post

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बनी योजना, मिला सम्मान

Next Post
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बनी योजना, मिला सम्मान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d