रांची: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जनता की समस्याओं को देखते हुए हमारी कोरोना वॉरियर्स की टीम भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा के प्रयास से लॉकडाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है.
कोई गरीब भूखा न रहें. इसी उद्देश्य के साथ भाजपा घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. इसी के तहत आज रांची क्षेत्र के विभिन्न जगहों से विकासनगर, सरोवर नगर, कारंज टोली, रातू रोड, पिस्का मोड़ सहित अन्य जगहों के जरूरतमंदों को मोदी आहार सुखा अनाज देने का काम किया.
लोग कैसे इस महामारी से बचे, कैसे स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया करा रहा है.
यह कार्यक्रम लगातार चल रही है. मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त जरूरतमंदों को कोरोना रूपी महामारी के बारे जागरूकता अभियान भी चलाया. साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया.
जिसमें मुख्य रूप मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, अखलेश प्रसाद, देवंती कुमारी, अविनाश राय, तरुण जयसवाल, शुभम जयसवाल, संदीप भगत भी उपस्थित थे.

