पत्थलगडा: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीपुर के सरकारी शिक्षक ललित राम राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं. झारखंड में 4 साल के बाद जेपीएससी सिविल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. जिसमें ललित राम सफल रहे.
ललित के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में चयनित होने पर पत्थलगडा वासी काफी प्रफुल्लित हैं और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. ललित कुमार गोपीपुर विद्यालय में कई वर्षों से कार्यरत हैं. ललित राम शिक्षक बनने से पहले डीआरडीए चतरा में भी कार्य कर चुके हैं.

