रांची: गुरुवार 16 जुलाई को रांची के पुलिस अधिकारियों का कोरोना जांच रिपोर्ट आया. इसमें लालपुर थाना प्रभारी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. वहीं रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, साइबर डीएसपी, चुटिया थानेदार का रिपोर्ट निगेटिव है.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों अमन साव के सूटर की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें एक अपराधी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी सहित कई अधिकारियों का भी कोरोना जांच किया गया.
जिसमें लालपुर थाना प्रभारी का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया. वहीं एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों का रिपोर्ट निगेटिव है.

