BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू ऑडियो वायरल मामला: जेल प्रशासन ने सौंपी रिपोर्ट

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
लालू यादव को पैरोल पर छोड़ने पर होगा विचार
Share on FacebookShare on Twitter

सुरक्षा में तैनात जवानों की लापरवाही का अंदेशा, रिपोर्ट में मोबाइल पर बातचीत करने की पुष्टि नहीं

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मोबाइल फोन से बिहार विधानसभा के विधायक ललन पासवान से बातचीत को लेकर कथित वायरल वीडियो में जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट सौंप दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन द्वारा रांची के उपायुक्त को सौंपी गयी. रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा में तैनात जवानों की लापरवाही से ही संभवतः मोबाइल लालू प्रसाद तक पहुंचा हो और लालू ने बात की हो. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. जांच रिपोर्ट में मोबाइल पर बातचीत करने की बात स्पष्ट तौर पर नहीं कही गयी है.

बिहार पिधानसभा के स्पीकर के चुनाव के पहले भाजपा विधायक ललन पासवान को जेल से फोन करने का प्रकरण सुर्खियों में आने के बाद जेल आईजी ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी. उपायुक्त ने जेल अधीक्षक से पूछा था कि क्या सच में लालू के मामले में जेल मैनुअल का उल्लंघन हो रहा है, लालू प्रसाद तक मोबाइल कैसे पहुंचा, इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा करने को कहा गया था.

इधर, लालू प्रसाद और ललन पासवान के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में रांची के बरियातु थाने में भी भाजपा नेता अनुरंजन अशोक द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी है. जिसके बाद रांची पुलिस भी विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गयी हैं. रांची पुलिस की ओर से इस मामले में वायरल ऑडियो की फॉरेसिंग जांच की तैयारी की जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्टेरॉयड

Next Post

झालजमीरा पंचायत में सोलर चालित लिफ्ट सिंचाई प्रारंभ

Next Post
झालजमीरा पंचायत में सोलर चालित लिफ्ट सिंचाई प्रारंभ

झालजमीरा पंचायत में सोलर चालित लिफ्ट सिंचाई प्रारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d