BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू ने तेजस्वी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- कल जनता देगी तोहफा

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
लालू ने तेजस्वी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- कल जनता देगी तोहफा
Share on FacebookShare on Twitter

10 को मतगणना के बाद 11 को तेजस्वी के रांची आने की संभावना

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी-जदयू गठबंधन के खिलाफ नेतृत्वकर्त्ता के रूप में उभरे तेजस्वी प्रसाद यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जन्मदिन पर बधाई दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद ने फोन पर बेटे को बधाई दी. उन्होंने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनता द्वारा मंगलवार (मतगणना के दिन) उन्हें बड़ा तोहफा मिलने वाला है.

वहीं रांची के रिम्स निदेशक के खाली पड़े केली बंगले में इलाजरत लालू प्रसाद यादव को विभिन्न टीवी चैनलों में एग्जिट पोल की संभावनाओं से बड़ी राहत मिली है. चिकित्सकों का भी मानना है कि तनाव कम से उनकी तबीयत में भी सुधार आने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद से बात करने के लिए तेजस्वी यादव ने शनिवार को तीन बार उनके सेवादार को फोन किया. तेजस्वी ने रात 12 बजे भी आशीर्वाद लेने के लिए उनके सेवादारों के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन तब तक लालू प्रसाद सो चुके थे, जिसके बाद सुबह छह बजे उन्होंने दोबारा फोन किया, लेकिन पिता से बात नहीं हो सकी.

वहीं नींद खुलने के बाद लालू प्रसाद ने खुद तेजस्वी को फोन मिलाकर जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दी. सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद ने अपने पुत्र को कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए खास होने वाला है, आज जन्मदिन में राज्य की जनता बधाई देगी और कल चुनावी मतगणना के बाद सभी का दिया तोहफा मिलेगा.

आरजेडी के प्रदेश नेताओं द्वारा यह संभावना जतायी जा रही है कि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम जारी होने के अगले दिन ही तेजस्वी 11 नवंबर को अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने रांची आ सकते हैं.

गौरतलब है कि झारखंड उच्च न्यायालय में 6 नवंबर को लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी थी और उन्हें दिवाली और छठ पर्व में जेल में ही रहना होगा. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की ओर से दायर जमानत याचिका पर आगामी 27 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है. यदि इस मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिल जाती है, तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा, क्योंकि अन्य मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जींस-टी शर्ट पहनने से मना करने पर स्कूली छात्रा ने आत्महत्या की

Next Post

छह दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Next Post
कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

छह दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d