BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप

मोबाइल पर बात करते तस्वीर हुई वायरल

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बहुचर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगाया है. रांची के रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से लालू प्रसाद की हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम व एक अन्य व्यक्ति लालू प्रसाद के साथ मौजूद है. इस तस्वीर में लालू प्रसाद मोबाइल फोन पर बात करते नजर आ रहे है. बीजेपी ने इस तस्वीर को लेकर लालू प्रसाद और राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद कई गंभीर बीमारियों की वजह से रिम्स के पेइंग वार्ड (ए-11) में कई महीनों से भर्ती है, वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता भी रिम्स के पेइंग वार्ड (ए-18) में भर्ती है. ये तस्वीर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमशेर आलम ने अपने फेसबुक वाल पर साझा की थी, हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने इसे हटा लिया. लेकिन अब इस तस्वीर को बीजेपी ले उड़ी है.

बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्वीट कर कहा कि-ये तो जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन है. संक्रमण काल में भी लालू प्रसाद यादव का दरबार सज रहा है. मोबाइल पर बेधड़क बातें हो रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे गंभीरता से लें और कार्रवाई करें. प्रतुल का कहना है कि इससे पहले भी कई दफा बातें सामने आ चुकी है.

बताया गया है कि शमशेर आलम पूर्व में आरजेडी में रह चुके है और एक समय उन्हें लालू प्रसाद का काफी करीबी माना जाता था और पुराने संबंधों के कारण उनकी लालू प्रसाद से मुलाकात होती रहती है, लेकिन अब सोशल मीडिया में उनके द्वारा साझा की गयी एक तस्वीर ने ही उनके साथ ही लालू प्रसाद के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोडल अधिकारी ने प्लांट एवं स्वास्थ्य केन्द्र कौड़िहार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post

पालोजोरी बीडीओ का असामयिक निधन, शोक व्यक्त

Next Post
पालोजोरी बीडीओ का असामयिक निधन, शोक व्यक्त

पालोजोरी बीडीओ का असामयिक निधन, शोक व्यक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d