BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद चारा घोटाला मामला, जमानत या जेल ? आज होगा फैसला

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
लालू प्रसाद चारा घोटाला मामला, जमानत या जेल ? आज होगा फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

 रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा. ज्ञात हो की यह मामला दुमका कोषागार से गबन का है.लालू की जमानत याचिका पर आज न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ सुनवाई करेगी.गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि निर्धारित की थी.

गुरुवार को इस मामले में सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र दायर किया गया. लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं. वह फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं. एक मामले में उनका ट्रायल चल रहा है. हालांकि आरसी 20 चाईबासा और आरसी 64 (ए) देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है. इसी आधार पर उन्हें दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है.

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं. वे गुरुवार को ही दिल्ली से सीधे रांची पहुंच गये हैं. उनकी भी नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गठबंधन में सीटों को लेकर अब कोई विवाद नहीं : शिबू सोरेन

Next Post

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Next Post
रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d