-
राजद अध्यक्ष का इलाज कर रहे चिकित्सक समेत 23 अन्य का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
रांची: बहुचर्चित चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता और रिम्स में इलाजरत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए बुधवार को एक बड़ी राहत की खबर है.
रिम्स के एक हिस्सो को कोविड-19 वार्ड बनाने और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद के वार्ड से भी एक कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद से लालू प्रसाद पिछले तीन दिनों से बेचैन थे, लेकिन आज डॉ उमेश प्रसाद समेत उनके यूनिट के 23 अन्य लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है.
हालांकि डॉक्टर उमेश प्रसाद समेत उनकी पूरी टीम फिलहाल डॉक्टर होम क्वारंटाइन में हैं. इससे पहले 26 अप्रैल को लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर के वार्ड में भर्ती एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद डॉक्टर और उनकी यूनिट के 23 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया था और सभी का कोरोना टेस्ट किया गया था. अब सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आने से लालू यादव और उनके शुभचिंतकों की चिंता खत्म हुई है.

