BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को मैदान में जाने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

अब केली बंगला पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को लग रही है फटकार

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचने और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)  द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी को अनौपचारिक रूप से सहमति दे देने के बाद अब सभी पार्टी नेताओं और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं का ध्यान  संबंधित विधानसभा क्षेत्र में केंद्रित हो गया है. इसका असर रांची के केली बांग्ला के इर्द-गिर्द भी देखने को मिल रहा है. गठबंधन की घोषणा होने के पहले बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों आरजेडी कार्यकर्ता केली बंगला के आसपास मंडराते नजर आते थे लेकिन अब बिहार से आने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं का हुजूम कम हो गया है.

बिहार के अरवल जिले से मिलने आये आरजेडी के नेता को निराशा हाथ लगी. नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की ओर से रांची आने वाले सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को यह सख्त हिदायत दी जा रही है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र रहकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें, टिकट किसे मिलता है यह अब महत्वपूर्ण नहीं है, चुनाव में हर हाल में आरजेडी गठबंधन की जीत हो, इसके लिए सभी अपनी पूरी ताकत लगाये. लालू प्रसाद यादव ने यह भी भरोसा दिलाया है कि यदि विधानसभा में टिकट नहीं भी मिलता है, तब भी संगठन के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में जीत मिलने के बाद विधान परिषद और अन्य स्थानों पर एडजस्ट किया जाएगा.

इधर, केली बांग्ला में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में दिन रात लगे झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने भी बताया कि कुछ दिनों तक बिहार से आरजेडी नेताओं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रिम्स निदेशक के बंगले के बाहर लगा रहता था और उन्हें यह समझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था कि जेल मैनुअल के तहत सप्ताह में सिर्फ तीन लोगों को ही लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की अनुमति दी जा सकती है. लेकिन बिहार से आए ऑलरेडी कार्यकर्ता इससे असंतुष्ट नजर आते थे.

इधर, लालू प्रसाद भले ही अपने नेताओं को चुनाव मैदान में तैयारी में जुटने का निर्देश दे रहे है, इसके बावजूद अगले चरण में होने वाले विधानसभा सीटों के दावेदार अपना टिकट पक्का कराने के लिए केली बंगला पहुंच रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेत में 18वर्षीय युवती का मिला शव

Next Post

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा आज

Next Post
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा आज

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d