BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद का AIIMS में शुरू हुआ इलाज, 16 बीमारियों से हैं ग्रसित

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
लालू प्रसाद का AIIMS में शुरू हुआ इलाज, 16 बीमारियों से हैं ग्रसित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची/दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लगातार तबीयत बिगड़ने के बाद रांची रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, करीब 16 बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी मुखिया को एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है.

लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, उनको निमोनिया और फेफड़े में पानी भरने की भी बात सामने आ रही है. ऐसे में बेहतर इलाज के लिए शनिवार को एयर एंबुलेंस से उन्हें रांची से दिल्ली लाया गया.

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का करीब ढाई साल से झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था. रिम्स के निदेशक डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है. शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया गया है.

लालू यादव को इलाज के लिए AIIMS Delhi भेजे जाने पर रिम्स ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट भी जारी की. रिपोर्ट में कहा गया कि लालू की हालत पहले जैसी ही बनी हुई है और वह स्थिर है. उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. लेकिन ब्लड की रिपोर्ट में सामान्य इंफेक्शन आया है. HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है. जिसके बाद राज्य मेडिकल बोर्ड की सलाह पर उन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन: 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड पर संशय, बढ़ रही ट्रैक्टरों की तादाद

Next Post

बड़ा फैसला: TikTok समेत अन्य चीनी ऐप पर जारी रहेगी पाबंदी

Next Post
बड़ा फैसला: TikTok समेत अन्य चीनी ऐप पर जारी रहेगी पाबंदी

बड़ा फैसला: TikTok समेत अन्य चीनी ऐप पर जारी रहेगी पाबंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d