BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, 15 साल का मांगा हिसाब

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, 15 साल का मांगा हिसाब

लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, 15 साल का मांगा हिसाब

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: लॉकडाउन में अप्रवासी बिहारियों की घर वापसी के लिए ट्रेनों के किराया तथा उनके बिहार से पलायन के मुद्दे गरमा गये है. इस बाबत राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव त‍था उनके पत्‍नी राबड़ी देवी ने राज्‍य की नीतीश सरकार पर हमला बोला है. लालू ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार की सरकार के है. उधर, राबड़ी देवी ने कहा है कि सरकारी खजाने में जमा गरीबों के पैसे गरीबों पर खर्च करने में परेशानी है, लेकिन चेहरा चमकाने में विज्ञापन पर करोड़ों खर्च किए जा सकते हैं.

लालू ने मांगा 15 साल के कार्यकाल का हिसाब

अपने ट्वीट में लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार सरकार अपना नैतिक, प्राकृतिक, आर्थिक, तार्किक, मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, व्यावहारिक, न्यायिक, जनतांत्रिक और संवैधानिक चरित्र एवं संतुलन खो चुकी है. उन्‍होंने आगे लिखा है कि इस सरकार को लोकलाज तो कभी नहीं रहा, लेकिन जनादेश की डकैती का सम्मान तो रख लेते. आगे उन्‍होंने सरकार से उनके 15 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा है.

बिहार सरकार अपना,

नैतिक
प्राकृतिक
आर्थिक
तार्किक
मानसिक
शारीरिक
सामाजिक
आध्यात्मिक
व्यवहारिक
न्यायिक
जनतांत्रिक और
संवैधानिक

चरित्र एवं संतुलन पूरी तरह खो चुकी है। लोकलाज तो कभी रही ही नहीं लेकिन जनादेश ड़कैती का तो सम्मान रख लेते।

15 बरस का हिसाब देने में कौनो दिक़्क़त बा?

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 10, 2020

चाहिए बिहारी हितों को ले लड़ने वाली सरकार

इसके पहले एक अन्‍य ट्वीट में आरजेडी सुप्रीमो ने लिखा कि बिहार को बिहार और बिहारवासियों के हितों के लिए खूंटा गाड़ कर लड़ने वाली सरकार चाहिए. कदम-कदम पर लड़खड़ाने वाली खोखली, ढकोसली, विश्वासघाती, कुर्सीवादी और पलटीमार सरकार नहीं चाहिए. लालू ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार व सुशील मोदी बताएं कि उनके 15 वर्षों के राज में बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्‍यों हुआ?

 

गरीबों का पैसा गरीबों पर खर्च करने में क्‍या परेशानी?

लॉकडाउन में गरीब श्रमिकों की वापसी व उनके हित में खर्च को नाकाफी मानते हुए लालू प्रसाद की पत्‍नी व पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने भी ट्वीट किया. उन्‍होंने नीतीश सरकार द्वारा विज्ञापन पर खर्च के संबंध में मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए लिखा कि सरकारी खजाने में जमा गरीबों का पैसा गरीबों पर खर्च करने में बिहार सरकार को इतना ज़ोर पड़ रहा है माने अपने बाप-दादा की जायदाद बेचकर खर्च कर रहे हैं. आगे राबड़ी ने तेज किया कि चेहरा चमकाने के लिए 500 करोड़ की विज्ञापन रूपी फेयर एंड लवली खरीदते वक्‍त नहीं क्यों सोचते?

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आठ मूक बधिर बच्चों को इंदौर से रांची लाया गया

Next Post

DM और DGP बनकर कर रहा था जालसाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
DM और DGP बनकर कर रहा था जालसाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

DM और DGP बनकर कर रहा था जालसाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d