BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in Uncategorized
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

 आधी सजा पूरी होने का हवाला देकर दाखिल की गयी है कि जमानत याचिका

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के तीन मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर से चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दिये गये फैसले को चुनौती दी गयी है, साथ ही सजा की आधी पूरी होने पर जमानत देने का आग्रह किया गया. चारा घोटाले मामले में चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच वर्ष की सजा सुनायी है, इस मामले में आधी सजा पूरी होने और अपनी उम्र तथा विभिन्न बीमारियों का हवाला देकर जमानत याचिका दाखिल की गयी है.

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में जमानत पहले ही मिल चुकी है और चाईबासा कोषागार से जमानत मिलने के बाद भी जेल से उनके बाहर निकलने की राह पूरी तरह से साफ नहीं होगी. चारा घोटाले के तीसरे मामले में भ सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत के लिए अर्जी दाखिल करनी होगी.

गौरतलब है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले दो साल नौ महीने से अधिक से रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है. इस दौरान एक बार उन्हें बीमारी की वजह से रांची से बाहर इलाज कराने की अनुमति मिली थी, वहीं बेटे की शादी में भी कुछ दिनों के लिए पैरोल पर लालू प्रसाद को राहत मिली थी.

गौरतलब है कि हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता की बीमारी का हवाला देते हुए समय मांग लिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update Jharkhand: 1142 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58079 हुई

Next Post

निशिकांत दूबे की पत्नी ने पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने को लेकर याचिका दायर की

Next Post
प्रदीप यादव पर सांसद निशिकांत दूबे ने साधा निशाना

निशिकांत दूबे की पत्नी ने पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने को लेकर याचिका दायर की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d