BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद के सुरक्षा कर्मियों ने तकिया ,बेडशीट और गद्दा लौटाया

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
राजद सुप्रीमो लालू यादव की किडनी बेहद खराब… मेडिकल रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter


एसएसपी के निर्देश पर 10 पुलिसकर्मियों ने रिम्स को सारा सामान लौटा
रांची
. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन की शिकायत और रांची के एसएसपी से मिली फटकार के बाद तकिया, बेडशीट और गद्दा वापस लौटा दिया है. हालांकि इस पूरे प्रकरण में रांची पुलिस की काफी फजीहत हुई, परंतु समय पर कार्रवाई होने से पुलिस की छवि धूमिल होने से बच गयी.
इससे पहले रिम्स प्रबंधन की ओर से एसएसपी को पत्र लिखकर यह शिकायत की गयी थी कि रिम्स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये जाने पर वहां तैनात रांची पुलिस के जवान अपने साथ बेडशीट, गद्दा और तकिया लेकर चलते बने. इसके एवज में रिम्स प्रबंधन को टेंट हाउस का किराया चुकाना पड़ रहा है. रिम्स प्रबंधन से मिली शिकायत के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 24 घंटे का समय देते हुए रिम्स का सारा सामान लौटाने की कड़ी हिदायत दी. सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया. एसएसपी के सख्त हिदासत के बाद सभी जवानों ने रिम्स का सारा सामान वापस कर दिया.
बताया गया है कि रिम्‍स के केली बंगला में रहने के दौरान लालू की सुरक्षा के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी. तब उनके लिए रिम्‍स ने बरियातू के एक टेंट हाउस से गद्दा-तकिया उपलब्‍ध कराया था. इस बीच लालू प्रसाद को वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के बाद ये पुलिस वाले टेंट हाउस का सामान अपने साथ लेकर चलते बने. रिम्‍स की ओर से लिखी गई चिट्ठी के बाद रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक ने इस मामले में अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करने की कड़ी चेतावनी भी लालू की सुरक्षा में तैनात सभी 10 जवानों को दी थी. इन 10 पुलिसकर्मियों में 2 हवलदार और 8 जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अप्रैल से राज्य में बहेगी विकास की बयार, नाली, गली, सड़क व तालाबों का बिछेगा महाजाल- श्रम मंत्री

Next Post

कृषि ऋण माफी से किसानों के चेहरे पर खुशी, 5वर्ष में सभी वायदे पूरा करेंगे-कृषि मंत्री

Next Post
तीन कृषि कानून के रद्द करने की मांग को लेकर 31 को ट्रैक्टर रैली-बादल

कृषि ऋण माफी से किसानों के चेहरे पर खुशी, 5वर्ष में सभी वायदे पूरा करेंगे-कृषि मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d