BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू बंद कीजिए अपना खेल, नंबर भी किया सार्वजनिक: सुशील मोदी

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
सुशील मोदी ने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स को बताया जिम्मेदार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज फोन लगा दिया था. सुशील मोदी के मुताबिक सजा काट रहे लालू के पास मोबाइल था और लालू ने खुद उनका फोन रिसीव किया. सुशील मोदी के मुताबिक, लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने लालू को इससे बाज आने की सलाह दी.

सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “

दरअसल, सुशील मोदी और एनडीए का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होकर भी तमाम सुविधायें हासिल कर रहे हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें किसी सूरत में मोबाइल फोन नहीं दिया जा सकता. लेकिन लालू यादव लगातार मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं. वे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती होकर राजनीति कर रहे हैं.

एनडीए का आरोप है कि लालू यादव बिहार की सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं. लालू की नजरें हम और वीआईपी जैसी पार्टियों के विधायकों पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DM का बड़ा फैसला, फिर से बंद की जाएंगी दुकानें

Next Post

गुरूवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बंद रहेंगे बैंक

Next Post
बैंक कर्मियों की दो दिनी हड़ताल जारी, हुए विरोध प्रदर्शन

गुरूवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बंद रहेंगे बैंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d