BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू यादव की बिगड़ी तबियत, दिल्ली भेजने की तैयारी

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in Uncategorized
लालू यादव की बिगड़ी तबियत, दिल्ली भेजने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter
रांची: रिम्स में भर्ती RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दांत में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों की परामर्श के बाद उन्हें डेंटल इंस्टिट्यूट रिम्स ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके दो मोरल दांत को निकाल दिया.
लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि दांत निकाल देने के बाद उन्हें दो दिनों तक केवल खिचड़ी खाना होगा, साथ ही कोई भी गर्म चीज खाने से परहेज करना है. उन्हें डॉक्टरों ने तीन दिन एंटीबायोटिक्स खाने की भी सलाह दी गई है.
बताया गया है कि दांत में दर्द से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बेहद परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने अपने डॉक्टरों को इस बारे में बताया. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अपने दांतों को निकलवाना होगा.

दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव के बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर करने की कवायद शुरू हो गई है. उनके डॉक्टर ने मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए अधीक्षक के पास फाइल भी भेज दी है.

वर्तमान समय में लालू प्रसाद सजायाफ्ता कैदी हैं, इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने से मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करेगा. इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट जेल और न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद उनके आदेश लेकर ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है.

बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था. अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है. इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है.

हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है. उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है. दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम विलास वेदांती ने कहा, ऐसा राम मंदिर बने जो पाकिस्तान से भी दिखाई दे

Next Post

आपस में टकराये विमान, 4 की मौत

Next Post
आपस में टकराये विमान, 4 की मौत

आपस में टकराये विमान, 4 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d