जावेद अख्तर,
गोड्डा: पूरे देश में धीरे धीरे पांव पसार रही कोरोना महामारी बीमारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण बाहर कमाने गए मजदूर जहां थे वहीं फंस गए. बाहर फंसे मजदूरों को खाने के लाले पड़ने लगे.
इसी बीच महागामा प्रखण्ड अन्तर्गत घुठ्ठी गांव के समाजसेवी लालू यादव अपने क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की एवं बाहर में फंसे मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं और राशन मुहैया करा रहे हैं. वह अलग अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को कुछ संगठनों से संपर्क कर राशन, पैसा, दवा मुहैया करा रहे है तो वहीं कुछ अपने निजी कोष से मदद कर रहे हैं.
Also Read This: जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार रूपये का ईनाम: SSP
अपने क्षेत्र में राशन जैसे चावल, दाल, आटा, तेल, मुड़ी आदि के पैकेट घर में बनाकर जरुरतमंद गरीबों को रोजाना बांटने जाते हैं. इस कार्य को करते हुए लालू यादव को देख कर लोग उनका हौंसला बड़ा रहे हैं व तरह तरह की उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अबतक लगभग तीन लाख रुपये की मदद लोगों के बीच कर चुके हैं और लगातार बाहर में फंसे मजदूरों को राशन, पानी, दवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

