बिहार: बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. इसकी चपेट में आम लोगों के साथ ही खास भी आते जा रहे हैं. आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय भी अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

