BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू की पुत्रवधू पहली बार अदालत में पेश

by bnnbharat.com
August 8, 2019
in Uncategorized
लालू की पुत्रवधू पहली बार अदालत में पेश
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्रवधू ऐश्वर्या राय गुरुवार को अपने पति तेज प्रताप यादव द्वारा दाखिल तलाक के मामले की सुनवाई के संबंध में पटना पारिवारिक अदालत के समक्ष पेश हुईं। ऐश्वर्या राय अपने माता-पिता के साथ पहली बार इस मामले के सिलसिले में अदालत पहुंचीं।

सिर्फ दो दिन पहले ऐश्वर्या ने तेज प्रताप यादव पर मादक पदार्थ का लती होने का आरोप लगाया था। तेज प्रताप अक्सर राधा, कृष्ण व शिव के कपड़े पहन लेते हैं और इनके अवतार होने का दावा करते हैं।

अदालत में दाखिल अपने जवाब में ऐश्वर्या राय ने कहा कि तेज प्रताप यादव खुद को देवी-देवताओं का अवतार मानते हैं।

ऐश्वर्या ने कहा, “वह कभी भगवान कृष्ण और कभी भगवान शिव के जैसे कपड़े पहन लेते हैं।”

ऐश्वर्या राय ने अदालत में अपने मामले पर बहस करने के लिए दिल्ली की महिला वकील को रखा है।

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बीते साल नवंबर में पटना में एक पारिवारिक अदालत में तलाक का मामला दायर किया है।

तेज प्रताप वैशाली जिले के महुआ से विधायक हैं। वह पूर्व में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

तेज प्रताप का राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से मई 2018 में पटना में विवाह हुआ था। इस शादी में कई राजनेताओं ने भाग लिया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान भी शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में जल्द ही केंद्रीय तथा राज्य के रिक्त पद भरे जाएंगे : मोदी

Next Post

खौफ में पाकिस्तान: बाघा बॉडर तो बंद किया पाकिस्तान ने पर करतारपुर कॉरिडोर परियोजना रहेगा जारी

Next Post
खौफ में पाकिस्तान: बाघा बॉडर तो बंद किया पाकिस्तान ने पर करतारपुर कॉरिडोर परियोजना रहेगा जारी

खौफ में पाकिस्तान: बाघा बॉडर तो बंद किया पाकिस्तान ने पर करतारपुर कॉरिडोर परियोजना रहेगा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d