रांची:- गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने आज बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र के झलदा थाना अंतर्गत गोपालपुर में आजसू पाटी के प्रत्याशी आशुतोष महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस क्रम में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से एनडीए के पक्ष में गोलबंद होकर सर्वांगीण विकास के लिए आजसू पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की. चुनाव प्रचार में आजसू पार्टी के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.

