सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी: थाना क्षेत्र के रघरपुरा गांव में भूमि विवाद में लक्ष्मण मंडल के बगीचे में बांस के ओद से 50-60 बांस काट कर ले जा रहा था, विरोध करने पर बांस को वहीं छोड़ अभियुक्तों ने लक्ष्मण मंडल के साथ गाली गलौज करने लगा.
बांस काटने से मना करने पर कुछ लोगों ने हरबे हथियार से लैश होकर लोहे का रड, व धारदार हथियार फरसा से मारपीट कर लहूलुहान करते हुए जेब से पंद्रह हजार रूपये छीन ली . बीच बचाव में पत्नी पवन देवी पहुंची तो सुनील मंडल व कुशेश्वर मंडल ने मिलकर पवन देवी को अर्धनग्न कर गले से सोने का मंगलसूत्र व सोने का कानबाली भी छीन लिया.
शोरगुल का आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सभी अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए. जख्मी लक्ष्मण मंडल को इलाज के लिए ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया.
इस सबंध में लक्ष्मण मंडल के फर्द बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें गांव के ही रामश्रेष्ठ मंडल, सुनील मंडल, रौशन मंडल, राज कुमार मंडल, जगदीश मंडल, सिकंदर मंडल, वीरेंद्र मंडल , लक्ष्मण मंडल, फेकू मंडल, कुशेश्वर मंडल को नामजद आभियुक्त बनाया गया है.

