BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नामकुम अंचल के अंचल अधिकारियों और अन्य की मिलीभगत से बेची गयी हेथू गांव की जमीन

by bnnbharat.com
October 7, 2019
in Uncategorized
नामकुम अंचल के अंचल अधिकारियों और अन्य की मिलीभगत से बेची गयी हेथू गांव की जमीन
Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: झारखंड की राजधानी से सटे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने हेथू, हुंडरू, चंदाघांसी समेत आसपास के गांवों की 350 एकड़ जमीन अधिगृहित की है. इसके लिए जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजे की राशि तय की थी. मुआवजे के लालच में ही जमीन की गलत तरीके से खरीद बिक्री की गयी. अलग राज्य बनने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गयी थी और 2012 तक मुआवजे का वितरण किया गया. अब भी कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं. इसी बीच 29 सितंबर 2019 को अपर न्यायायुक्त-14 की अदालत ने एक मामले में गलत तरीके से की गयी खरीद बिक्री मामले में फैसला भी दिया. इसमें खाता संख्या 30 के 4.81 एकड़ जमीन पर जिला प्रशासन द्वारा प्रोबेट सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया गया है.

वकील, अधिकारी, सरकारी कर्मचारियों ने मुआवजे की लालच में खरीदे जमीन

इस खाते के तहत प्लाट संख्या 834, 1301, 1202, 1299, 1195, 1156, 1298 और 543 की जमीन बिचौलियों ने सरकारी अधिकारी, वकील, सरकारी कर्मचारियों और बिजनेस मैन तक को बेच दी. इतना ही नहीं नामकुम अंचल के अंचलाधिकारियों और अन्य की मिलीभगत से इनमें से खाता संख्या 543, 834 की फिर से जमाबंदी भी कर दी गयी है. इन जमीनों की बिक्री मुआवजे के लालच में की गयी थी. इसमें कई जगहों पर अंचल कार्यालय में पंजी-2 का पेज भी फाड़ दिया गया है. खाता संख्या 30 के प्लॉट संख्या 1299 और 1298 की अधिकतर जमीनों की जमाबंदी भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय की ओर से रद्द कर दी गयी. ये जमीन अब कहां है, इसकी जानकारी नामकुम अंचल कार्यालय में भी नहीं है.

रजिस्टर-2 में खाता संख्या 30 के 3.61 एकड़ जमीन में प्लॉट संख्या का जिक्र नहीं

राज्य सरकार के ऑनलाइन रिकार्ड में खाता संख्या 30 का ब्योरा रजिस्टर-2 में दिख जरूर रहा है. पर इसके प्लॉट संख्या की जानकारी नहीं दी गयी है. इसके अलावा खाता संख्या 30 में अन्य जमीन का ब्योरा दिखाया जा रहा है, जिसमें खरीददारों के नाम का भी जिक्र है. अधिकतर जमीन की बिक्री अलग झारखंड राज्य बनने के बाद की गयी है. 2002 के बाद से लेकर 11-12 तक जमीन बेचे और खरीदे गये.

खाता संख्या 30 के विभिन्न प्लाटों की जमीन खरीदनेवाले

 

 

खरीददार प्लाट रकबा नया जमाबंदी
बच्ची देवी 1299 10 डी 2012 में जमाबंदी रद्द
पंकज कुमार 1298 7.5 डी 2012 में जमाबंदी रद्द
सतेंद्र कुमार 1298 17.5 डी 2012 में जमाबंदी रद्द
मातंगी देवी 543 दो कट्ठा 2776 आर 27 2009-10 से जमाबंदी कायम
महेंद्र कु दुबे 543 3 कट्ठा 2774 आर 27 2009-10 से जमाबंदी कायम
अभय कुमार 1299 35 डी 2012 को जमाबंदी रद्द
अजय कुमार 1299 35 डी 2012 को जमाबंदी रद्द
हरेंद्र कु सिंह 1202 2012 को जमाबंदी रद्द
भगवान दुबे 543 4 कट्ठा छह छटाक 380 आर 27 2011-12 को जमाबंदी कायम
नमोनाथ प्र रसिका 543 चार कट्ठा
उमा चौधरी 543 तीन कट्ठा आठ छटाक 2837 आर 27 2011-12 को जमाबंदी कायम
गोपाल शरण सिंह 1299 5 डी  2012 में जमाबंदी रद्द
अमित कुमार 1299 5 डी 2012 में जमाबंदी रद्द
कमलेश कु विद्यार्थी 1299 10 डी 2012 को जमाबंदी रद्द
रविकांत कुमार 1299 10 डी   2012 में जमाबंदी रद्द
अमृता सिंह 543 2.5 कट्ठा 1453 आर 27 2007-08 में जमाबंदी कायम
पुष्पा देवी 543 2.5 कट्ठा 2068 आर 27 2007-08 में जमाबंदी कायम
अंगिका कुमारी जमाबंदी रद्द
रामशीष लाल 543 5 कट्ठा 235 आर 27 1987-88 को जमाबंदी कायम
उमेश चंद्र प्रसाद 543 5 कट्ठा 228 आर 27 1987-88 को जमाबंदी कायम
 संपत घोष 543 2.5 कट्ठा 413 आर 27 1986-87 को जमाबंदी कायम
प्रद्योत कु दत्ता 543 5 कट्ठा 416 आर 27 1986-87 को जमाबंदी कायम
मातंकी देवी 543 दो कट्ठा 2776 आर 27 2009-10 को जमाबंदी कायम

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पॉलीथिन मुक्त जिला बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Next Post

“बबुआ बृजेश” ने अपने आवाज के जादू से ऐसी तान छेड़ी की सभी हो गए मंत्रमुग्ध

Next Post
“बबुआ बृजेश” ने अपने आवाज के जादू से ऐसी तान छेड़ी की सभी हो गए मंत्रमुग्ध

"बबुआ बृजेश" ने अपने आवाज के जादू से ऐसी तान छेड़ी की सभी हो गए मंत्रमुग्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d