रांची: जिला के सभी 22 अंचलों में झारखंड जनाधिकार मंच, आदिवासी सेना, सीएनटी/एसपीटी बचाओ मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में अंचलाधिकारी, भू-माफिया और अंचलकर्मियों के मिलीभगत से आदिवासी एवं गैरमजरूआ भूमि की लूट के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर आज पूर्व मंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की के सरकारी आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक बंधु तिर्की ने किया. इस अवसर पर तिर्की ने कहा कि ऑनलाइन साइबर क्राइम के जरिये गरीब और भोले-भाले लोगों की जमीन की लूट जारी है, जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
वहीं तिर्की ने सभी 22 अंचलों के प्रभारी एवं वक्ताओं की सूची जारी की, जो निम्न है-
- विधायक बंधु तिर्की, राजेश लिंडा-रातू
- दयामनी बारला, बुधु कच्छप-हेहल
- रतन तिर्की, योगेंदर उरांव-कांके
- मजकूर सिद्दीकी, मंगलेस्वर उरांव-चान्हो
- शिव उरांव, जमील मल्लिक-मांडर
- नकुल सिंह, राजन किस्पोट्टा-इटकी
- बेलस तिर्की, अशोक चौधरी-सिल्ली
- जलील अंसारी, उत्तम सिंह मुंडा-तमाड़
- अबदुल्ला अंसारी, सुनील सिंह-खलारी
- सुधीर मिंज, चिल्गु कच्चप-नामकोम
- दीपू सिन्हा, नवल सिंह-बेड़ो
- करमा उरांव, जयंत बारला-लापुंग
- कुलदीप तिर्की, शिवा कच्चछप-रांची सदर
- अजीत सिंह, लाल सिंह मुंडा-सोनाहातू
- आबिद अंसारी, अजय विद-बुंडू
- मुद्दसिर हक़, जीतराम उरांव-बुढ़मू
- रहमतुल्लाह अंसारी, राजा कर्मकार-बड़ागाई
- सुजीत शाही, ऋषि सवंशी-राहे
- सशिकान्त तिर्की, अजय कच्चछप-नगड़ी
- राहुल उरांव, संजय कच्छप-अरगोड़ा
- शशि साहू, मुन्ना मुंडा-अनगड़ा
- सुनील शाहदेव, कुलदीप तिवारी-ओरमांझी

