BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रशासनिक और पारंपरिक व्यवस्था का उचित समायोजन कर धरातल पर विकास कार्यों को उतारें: अर्जुन मुंडा

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
प्रशासनिक और पारंपरिक व्यवस्था का उचित समायोजन कर धरातल पर विकास कार्यों को उतारें: अर्जुन मुंडा
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी:  जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक खूंटी समाहरणालय सभागार में की गई. बैठक में मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि
सतत विकास सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है. विभिन्न विभागों द्वारा मैपिंग कर योजनाओं से सम्बंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया. सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दें.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नीति आयोग के मानकों में 3 करोड़ की प्रोत्साहन राशि के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग द्वारा किये गए कार्य की सराहना की. दिशा की बैठक में खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार ने जिले में चल रही विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी दी. जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही पूर्व की बैठक के अनुपालन के सम्बंध में विचार- विमर्श किया गया. बैठक में खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कोचे मुंडा, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास सिंह मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्‍डा ने “दिशा” के उद्देश्य एवं त्रिस्तरीय व्यवस्था के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी. जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए उन्‍होंने निर्देशित किया कि अगली बैठक में कार्य योजनाओं का रोड मैप तैयार किया जाय. ताकि विभिन्न इलाकों में जो भी आवश्यक होगा उसका गैप एनालिसिस किया जा सके. उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है. बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पहुंचाने, स्थानीय स्तर पर विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए सड़क निर्माण के अनियमितता के मामलों पर जांच का निर्देश दिया गया.

बैठक में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा समीक्षा के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों में आ रही कमियों को भी अंकित किया गया. इसपर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्‍डा व उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित अदिकरियों को लक्ष्य आधारित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. पथ निर्माण विभाग एवं आरईओ के कर्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि आपस मे सम्बन्ध स्थापित कर ऐसे पथों की जांच करें जहां रैयतों की मुआवजा लंबित है. इसका प्रतिवेदन तैयार कर उपायुक्त को समर्पित करें. साथ ही लंबित सड़क निर्माण से सम्बंधित मामलों को पूर्ण करने से सम्बंधित आवश्यक कार्यवाही की जाय.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्‍डा द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की सारी योजनाओं का ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखण्ड स्तर के सभी बैठकों में जिला स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा अंतर्गत चालू योजनाओं व सभी अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार में दी गई. इस पर केंद्रीय मंत्री  मुंडा ने निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निश्चित समय सीमा के अंदर पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाए.
इसके साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला अंतर्गत कार्यों की विवरणी दी गई. इस संबंध में आ रही समस्याओं के विषय पर उपस्थित विधायक व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई. मौके पर परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए द्वारा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई.

साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत DDU-GKY व मोबिलाइजेशन के कार्यों पर विचार- विमर्श किया गया. मौके पर जेएसएलपीएस द्वारा क्रियान्वयन की योजनाओं की समीक्षा की गई. इसमें सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी प्रखण्डों में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवरणी दी गयी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किये जा रहे कार्यों मे पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाय. साथ ही डीपीएम जेएसएलपीएस को निर्देश दिया गया कि उनके द्वारा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, कृषि के क्षेत्र में, उत्पादन क्षेत्र, जोहार व अन्य परियोजनाओं सहित अन्य प्रकार के क्षेत्रों मे किये जा रहे कार्यों की उचित मैपिंग कर अगली बैठक में इससे समन्धित पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे.

खूंटी उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त विभाग अपना पीपीटी प्रेजेंटेशन 1 मार्च तक उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इसी क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के संबंधित कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि अन्य संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क निर्माण योजना को गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही पीएमजीएसवाई अंतर्गत सभी सड़क निर्माण योजना का गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा भौतिक जांच किया जाना चाहिए. इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा उनके विभाग से संबंधित क्रियान्वित योजनाओं व कार्यों पर ध्यान आकृष्ट किया गया. इस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि पेयजल एक अहम विषय है और खूंटी के परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र में कार्य किए गए हैं और आशा है कि आने वाले दिनों में और भी कार्य किए जाएं. इसके साथ ही लघु सिंचाई प्रमंडल के

कार्यपालक अभियंता द्वारा जिला अंतर्गत सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य के विषय में जानकारी दी गई. मौके पर उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी प्रखण्डों में कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराया जाना है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की विवरणी प्रस्तुत की गई जिसमें टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष, कुष्ठ मुक्त खूंटी, मलेरिया से मुक्ति व अन्य प्रकार के कार्यों के बारे में बताया गया. उन्होंने जानकारी दी कि जिले में पांच 108 एंबुलेंस. संचालित है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे कर्मियों के लिए व्यवहार परिवर्तन के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं.

इसके साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण के तहत मातृ वंदना योजना, कन्यादान योजना, सुकन्या योजना आदि का क्रियान्वयन किया जा रहा है. साथ ही इससे लाभुकों को लाभान्वित करने का प्रयास विभाग द्वारा जारी है. इसके अतिरिक्त वन विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला गव्य विभाग व अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विशेष विचार विमर्श किया गया.
मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा बताया गया कि विकास की अवधारणा को सुचारू रूप प्रदान करना हमारा उद्देश्य है.

हम सब मिलकर गांव के बहुआयामी शक्ति को जागृत करें. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा बताया गया कि प्रशानिक तंत्र को आमजनों को पूर्ण रूप से समझने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि प्रगति का मानक है परिवार और व्यक्ति और समस्त राष्ट्र परिवार के रूप मे विकास की गति में आगे बढ़ रहा है. खूंटी जिला के परिपेक्ष मे हमारा केंद्र बिंदु गांव है और लक्ष्य परिवार व व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि विकास की अवधारणा को सुचारू रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर की बैठकों में लक्ष्य होना चाहिए कि हम सब मिलकर गांव के बहुआयामी शक्ति को जागृत करें. साथ ही इसी प्रकार के सकारात्मक कार्यो के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया.

दिशा की बैठक में मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी एक ऐतिहासिक जिला है और आवश्यकता है हमें प्रशासनिक और पारंपरिक व्यवस्था का उचित समायोजन कर धरातल पर विकास कार्यों को उचित रूप प्रदान करें. समस्याओं के समाधान के रास्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. साथ ही निर्धारित लक्ष्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराना हमारा कर्तव्य है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अचानक लापता हुई नाबालिग, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

Next Post
मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d