हनोई: वियतनाम में भारी बारिश के बाए भारी बारिश और भूस्खलन से सभी लोग परेशान है. राज्य में आए आंधी-तूफान के कारण गुरुवार को वियतनाम में दो अलग-अलग भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और 45 लापता हो गए.
बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लगे हुए हैं.
बता दें कि एक दिन पहले टाइफून मोलावे की विनाशकारी रफ्तार ने वियतनाम के करीब बुधवार को कहर मचाया था, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता हो गए थे. यह तूफान 20 साल में आया देश में सबसे शक्तिशाली बताया गया.
आधिकारिक वियतनाम समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया था कि दक्षिण-मध्य क्वांग न्गई प्रांत में 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. व्यक्ति ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे वह खुद को नहीं बचा सका.
वियतनाम कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है. यहां बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में सेना के बैरक भी जमींदोज हो गए हैं. भूस्खलन के कारण सेना के जवान भी लापता हो गए हैं. करीब 11 जवानों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, बैरेक से क्वांग ट्राइ प्रांत में अब तक सेना के जवानों की 11 लाशों को निकाला जा चुका है.

