BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सैकड़ों ट्रक फंसे

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in Uncategorized
भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सैकड़ों ट्रक फंसे

भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सैकड़ों ट्रक फंसे

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: रामबन जिले में भारी वर्षा की वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ जिससे जम्मू श्रीनगर (Srinagar) राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्जन भर स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया. इससे जरूरी सामान लेकर कश्मीर जा रहे सैकड़ों ट्रक रास्ते में फंस गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मलबा हटाने के लिए मजदूरों और मशीनों को लगाया गया है और 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को यातायात के लायक बनाने की कोशिश की जा रही है. यह सभी मौसमों में कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है.

Also Read This: आज होगी मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा 

जम्मू कश्मीर में ऊचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई थी और निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में पूरे दिन बारिश हुई थी, फलस्वरूप पारा लुढक गया था. पुलिस उपाधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) अजय आनंद ने बताया कि रामबन जिले में चंद्रकोट और बनिहाल के बीच दर्जन भर स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से बड़े बड़े पत्थर गिरने के कारण शुक्रवार पूर्वाह्न को राजमार्ग बाधित हो गया था.

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह मौसम में सुधार के साथ ही संबंधित एजेंसियां कैफ्टेरिया मोड़, रामबण, मंकी मोड़, बैटरी चश्मा, पान्याल मोड़, डिगडोल, पंथ्याल, मोमपासी, हिंगनी और शेरबीबी समेत भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे हटाने में जुट गई और वे राजमार्ग को बहाल करने की कोशिश में लगी हैं.

Also Read This: पांच मिनट में कोरोना टेस्ट, एक अमेरिकी कंपनी ने विकसित किया तकनीक 

आनंद ने कहा यातायात बहाल करने में वक्त लगेगा लेकिन हमें उम्मीद है कि शनिवार शाम या रविवार को फंसे ट्रकों को आगे के लिए रवाना किया जा सकेगा. इस बीच जम्मू में आर एस पुरा सेक्टर के जिंदर मेलू गांव में शुक्रवार को कच्चे मकान के ढह जाने से 56 साल की एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. पुलिस अधिकारी के अनुसार घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चैती छठ का दूसरा दिन, खरना पूजा आज

Next Post

नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

Next Post
नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d