BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडोनेशिया में भूस्खलन, बाढ़ की घटनाओं में मृतकों की संख्या 126 हुई, दर्जनों लापता

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
इंडोनेशिया में हुआ भूस्खलन, कई लोग लापता
Share on FacebookShare on Twitter

लेम्बाता :  पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 126 तक पहुंच गई है और दर्जनों लोग अब भी लापता हैं.

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे खोज अभियान में बाधा आ रही है.

अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई है जहां अब तक 67 शव बरामद हो चुके हैं और छह लोग लापता हैं.  इस क्षेत्र में हुई घटना में रविवार सुबह पास की पहाड़ियों से मलबा गिर पड़ा जिसकी चपेट में कई लोग आ गए.  हादसे के समय ये लोग सोए हुए थे.  रात भर हुई बारिश के चलते नदियों के तट टूट गए और अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए.

इंडानेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन इकाई के अनुसार, पास के लेम्बाता द्वीप पर चक्रवात ‘सेरोजा’ के चलते हुई बारिश के कारण नवंबर में फटे एक ज्वालामुखी के लावा के प्रवाह में तेजी आ गई और इसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आ गए.  इस घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

सैकड़ों सुरक्षाकर्मी और आम लोग इस उम्मीद के साथ मलबे में लोगों को तलाशने में लगे हैं कि कहीं कोई जीवित मिल जाए.

अधिकारियों के अनुसार इंडोनेशिया में विभिन्न द्वीपों पर भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में कम से कम 126 लोगों की मौत हुई है.  वहीं, पास के ईस्ट तिमोर में भी 27 लोगों की मौत की खबर है.  हजारों घर नष्ट हो गए हैं और इसके चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.  मौसम के कम से कम शुक्रवार तक खराब रहने का पूर्वानुमान है और तूफान दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया की तरफ बढ़ गया है.

लगातार जारी बारिश और प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है.  अनेक स्थानों पर सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के कारण कई लोग हो गए बेरोजगार

Next Post

मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत

Next Post
मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत

मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d