BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक: अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरा लेंटर, 16 की मौत, कई मलबे में दबे

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
दर्दनाक: अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरा लेंटर, 16 की मौत, कई मलबे में दबे
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक श्मशान घाट पर लेंटर गिर जाने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

बता दें कि किसी व्यक्ति की मौत पर उसके सगे संबंधी और अन्य लोग अंतिम संस्कार करने श्मशान भूमि पहुंचे थे. अंतिम संस्कार जिस वक्त चल रहा था उसी वक्त श्मशान स्थल का लेंटर भरभरा कर लोगों के ऊपर गिर पड़ा, जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा लोग दब गए थे. जब तक वहां पुलिस और राहत बचाव टीम पहुंची कई लोग दम तोड़ चुके थे. 

लेंटर गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर मुरादनगर थाने की पुलिस पहुंची और क्रेन बुलवाकर लोगों को बचाने का काम शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लेते हुए उसे और तेज करने का निर्देश दिया. मलबे से निकाले गए घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

देवेंद्र नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था और बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे. इसी दौरान जोर की आवाज आई और जब वो उस तरफ दौड़े तो देखा लेंटर के नीचे कई लोग दबे हुए थे.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई, जबकि बड़े चाचा का लड़का अभी भी मलबे के नीचे दबा हुआ है. देवेंद्र ने बताया की उनके पिता को कंधे पर चोट आई है लेकिन वो हादसे में बाल बाल बच गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी संन्यासी की खुली पोल, 16 साल पहले लापता बेटा योगी के भेष में पहुंचा घर

Next Post

17 जनवरी से पारा शिक्षकों का ‘वादा पूरा करो’ प्रदर्शन

Next Post
17 जनवरी से पारा शिक्षकों का ‘वादा पूरा करो’ प्रदर्शन

17 जनवरी से पारा शिक्षकों का 'वादा पूरा करो' प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d