BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा में अनियमितता को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
मनरेगा में अनियमितता को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter


हुसैनाबाद प्रखंड में अनियमितता बरतने पर पंचायत सचिव को किया निलंबित
कई वेंडरों,रोज़गार सेवक,पंचायत कनीय अभियंता व मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

मेदिनीनगर:-मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने संयुक्त रूप से अगस्त महीने में हुसैनाबाद के पथरा पंचायत पहुंचकर मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया था.इस दौरान पथरा पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मनरेगा आयुक्त से योजनाओं में अनियमितता बरतने को लेकर शिकायत की गई थी.इसमें ज्यादातर कूप निर्माण में गड़बड़ियां से संबंधित शिकायत की गई थी जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त श्री शशि रंजन ने डीडीसी को जांच कर कार्रवाई करने को लेकर निदेशित किया था जिसका फलाफल जिले में संचालित मनरेगा कार्य में अनियमितता करने वालों के खिलाफ उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने मनरेगा नियम के विरुद्ध कार्य करने वाले मुखिया,ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सचिव,एवं कनीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है.
मनरेगा कार्य में अनियमितता बरतने, फर्जी राशि की निकासी करने के कारण हुसैनाबाद के पथरा पंचायत के मुखिया ललिता देवी की वित्तीय शक्ति ज़ब्त की गयी.वहीं पथरा पंचायत के संबंधित ग्राम रोजगार सेवक विनोद चौधरी और संजय सूरज एवं कनीय अभियंता विवेक कुमार के संविदा को भी रद्द किया गया.
मनरेगा योजना में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद पथरा पंचायत के पंचायत सचिव नंदकिशोर राम को निलंबित कर दिया गया एवं इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा कर दी गयी.
इसके साथ ही संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी मनरेगा अधिनियम की धारा 25 के तहत प्रत्येक योजना में एक- एक हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया. वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पर भी मनरेगा अधिनियम के द्वारा 25 के तहत प्रत्येक योजनाओं में एक- एक हज़ार रुपये का अर्थदंड लगाया गया.
ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा आयुक्त के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से हुसैनाबाद के पथरा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता से संबंधित प्राप्त परिवाद के उपरांत डीडीसी ने जिला स्तरीय जांच दल गठित किया.जिसमें हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी एवं डीआरडीए के सहायक अभियंता शामिल थे.उक्त जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर सभी संबंधी तो से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी. प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं को रद्द कर सभी संबंधितों के विरुद्ध निम्नांकित रूप से जिला द्वारा पूर्व से निर्धारित दर पर च्तवचवतजपवदंजम स्पंइपसपजल निर्धारण करते हुए इसमें व्यय की गई राशि की वसूली करने का निर्देश दिया है.
जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत 24 योजनाओं में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि के बाद उपरोक्त सभी संबंधितों के ऊपर कार्रवाई की गई.इस दौरान कई लाभुकों के खेत में सिंचाई कूप निर्माण,व मिट्टी मोरम पथ निर्माण में गड़बड़ी की जा रही थी. उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 7 दिनों के भीतर राशि की वसूली करते हुए नाजिर रसीद सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड के कार्यों की प्रगति में लायें सुधारः उपायुक्त

Next Post

एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की तस्वीर जारी

Next Post
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद

एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की तस्वीर जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d