रंजीत कुमार
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुअनि सत्येन्द्र कुमार राय व सशक्त बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन कॉलेज के समीप ट्रक सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है. दोनों तस्कर के पास से राजस्थान नम्बर ट्रक संख्या आर जे 14 जी ई 9146 को बरामद किया गया. जिसमें जांच के दौरान 231 बोतल 750 एम एल व 1077 बोतल 180 एम एल अंग्रेजी शराब 370.71 लीटर पाया गया है. गिरफ्तार तस्कर के पास तलाशी मे नगद पचास हजार व दो मोबाइल भी बरामद किया गया. गिफ्तार तस्कर की पहचान मध्यप्रदेश ग्वालियर जिला पिचौर थाना क्षेत्र के छपडा गांव निवासी किशोरी लाल गौड के पुत्र सतीश गौड़ व बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव निवासी तस्लीम सिद्दीकी के पुत्र निजामुद्वीन सिद्दीकी के रूप में की गईं, थाना अध्यक्ष ने बताया कि वहीं पुछ ताछ मे दोनों बताया कि थाना क्षेत्र के एराजी मोहनपुर गांव निवासी परीक्षण महतो के पुत्र विनोद महतो ,महेन्द्र पंजियार के पुत्र विजय पंजियार मधेसरा गांव निवासी किशोरी महतो के पुत्र राज कुमार महतो भुतही गांव निवासी सीता राम महतो के पुत्र रीतेश कुमार व बथनाहा थाना क्षेत्र के भतौलिया गांव निवासी पवन कुमार व हरिबेला गांव निवासी चितरंजन भगत रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी परम हंस ठाकुर के पुत्र राम भरोस ठाकुर सभी लोग इन शराब के तस्कर से जुड़े हुए हैं। और इन्हीं का शराब हैं दोनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

