पाकुड़: पाकुड़ जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक को जब्त किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन से पांच हजार छह सौ पीस से अधिक जिलेटिन बरामद किया.
इस मामले में वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. हालांकि इस दौरान अवैध विस्फोटक का कारोबारी और वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा.

