BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

पलामू में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

पलामू में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाके से पुलिस ने माओवादियों द्वारा छिपाये गये आईईडी बम को बरामद किया है, जबकि पलामू जिले में मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने माओवादियों के द्वारा भारी संख्या में बिछाए गए बमों को बरामद किया है. कुईड़ा जंगल के रास्ते में 20 कंटेनर बम, केन बम व प्रेशर कुकर बम बरामद किए गए. जबकि मेरालगड़ा के कच्चे रास्ते में 24 इसी तरह के कंटेनर बम, प्रेशर कुकर बम और केन बम बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा आसूचना पर जब बमों की बरामदगी के लिए अभियान शुरू किया गया तो माओवादियों द्वारा सांडीबुरु पहाड़ी के ऊपर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की गई. लेकिन इसमें पुलिस को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि सुरक्षा बलों की ओर से जब जवाबी कार्रवाई की गई तो नक्सली भाग खड़े हुए. महाथा ने बताया कि बरामद किए गए बमों को जंगल में ही में ही विनष्ट कर दिया गया है.
इधर, लंबे समय के बाद पलामू जिले में आज अहले सुबह पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के भिड़ंत हुई है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी मौके से भाग निकले. बाद में पुलिस की ओर से मौके पर चलाए गए सर्च अभियान में हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा चुनाव के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Next Post

विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

Next Post
विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d