BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in समाचार
लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकी गिरफ्तार

लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

हंदवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. हंदवाड़ा पुलिस की ओर से लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों एवं उनके तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान परवेज अहमद चोपान, मुदासिर अहमद पंडित, मोहम्मद रफी शेख और बुरहान मुश्ताक वानी के रूप में हुई है. इन सबके खिलाफ उपयुक्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुखबिरों द्वारा सटीक जानकारी मिलने के बाद आजाद अहमद भट्ट, अल्ताफ बाबा, अहमद के घरों पर छापे मारे गए.

पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, ‘घरों की तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ.

घरों से लश्कर-ए-तैयबा का लेटर पैड भी मिला. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.’ पूछताछ में पता चला है कि ये सभी लश्कर के लिए काम कर रहे थे और इलाके के युवकों को आतंकवाद के रास्ते पर चलने एवं हथियार उठाने के लिए उकसा रहे थे.

पूछताछ में यह भी पता चला कि इन आतंकियों ने हाल ही में दहशतगर्दी का रास्ता पकड़ने वाले कुछ युवकों को हथियार उपलब्ध कराया है और ये युवक हंदवाड़ा इलाके में सक्रिय हैं.

गुंडी चोगल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने पर हंदवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया.

बयान में कहा गया कि पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया. मौके से तीन एके-42, आठ एके-47 मैगजीन, 332 एके राउंड्स, 12 हैंड ग्रेनेड्स, तीन पिस्टल, छह पिस्टल मैगजीन, 24 पिस्टल राउंड्स और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लेटर पैड मिले. यहां से सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

38480 गरीबों, मजदूरों को पूरे प्रदेश में परोसा गया मोदी आहार, 8160 परिवारों को मिला राशन: प्रदीप वर्मा

Next Post

हंसडीहा हाट को पगवारा पहड़तल्ली के बीच लगाया गया

Next Post
हंसडीहा हाट को पगवारा पहड़तल्ली के बीच लगाया गया

हंसडीहा हाट को पगवारा पहड़तल्ली के बीच लगाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d