BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक निर्धारित

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी है कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी महत्वकांक्षी योजना झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि दिनांक 15.10.2020 निर्धारित की गयी थी. इसके अलावा विभाग के द्वारा निर्धारित कार्य योजना के अनुसार प्राप्त सभी आवेदनों (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत लंबित सभी आवेदन एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदन) की जांच स्थानीय स्तर पर गठित जांच दल (पंचायत/वार्ड स्तरीय जांच दल) के द्वारा निर्धारित समावेशन/अपवर्जन मानक के आधार पर दिनांक 31.10.2020 तक पूर्ण कर लिया जाना अति आवश्यक है.


ऐसे में पंचायत/वार्ड स्तर पर शत प्रतिशत आवेदनों के जांच के आधार पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार दिनांक 01.11.2020 से 15.11.2020 तक पंचायत/शहरी क्षेत्र हेतु वार्ड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध दूगनी संख्या में आवेदकों की प्रारूप प्राथमिकता सूची तैयार की जायेगी, जिसका प्रारूप प्रकाशन पंचायत, शहरी क्षेत्र हेतु वार्ड तथा प्रखंड स्तर पर किया जाना है.


प्राप्त आवेदनों की जांच के क्रम में सभी प्रखंड/देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद् से प्राप्त इस योजना के अन्तर्गत आवेदनों की जांच से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है कि देवघर नगर निगम एवं मोहनपुर प्रखंड में आवेदनों की जांच प्रक्रिया अत्यंत ही धीमी है.


उक्त दोनों क्षेत्रों में जांच प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है, ताकि निर्धारित समय तक शत्प्रतिशत आवेदनों का जांच पूर्ण किया जा सके. साथ हीं उपरोक्त के आलोक में निदेश दिया जाता है कि जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए दिनांक 31.10.2020 तक अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का जांच पंचायत/वार्ड स्तरीय जांच दल के द्वारा निश्चित रूप से पूर्ण किया जाये एवं निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप लाभुकों के चयन संबंधी अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव 2020: 23 अक्टूबर से पीएम नरेंद्र मोदी संभालेंगे प्रचार की कमान

Next Post

हैंडवाशिंग डे पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं ने की अपील

Next Post
हैंडवाशिंग डे पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं ने की अपील

हैंडवाशिंग डे पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं ने की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d