BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉनसून सत्र का अंतिम दिनः सदन में विपक्ष का हंगामा, बीजेपी विधायक रणधीर सिंह को स्पीकर ने किया मार्शल आउट

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही रही बाधित

रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को प्रश्नोत्तर कॉल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही. भाजपा सदस्यों की हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कायवाही को पूर्वाहन 11-27 बजे से अपराहन 12-30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर भाजपा के बिरंची नारायण ने पिछले दिनों राजधानी रांची के लोअर बाजार स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की.

भाजपा के ही अमर कुमार बाउरी ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के आलोक में युवाओं के समक्ष बेरोजगारी का संकट उत्पन्न होने के मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की मांग की.

विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों कार्य स्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया. जिसके बाद भाजपा के कई सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान बीजेपी विधायक रणधीर कुमार सिंह के व्यवहार से क्षुब्ध होकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें मार्शल आउट करने का निर्देश दिया. जिसके बाद रणधीर सिंह को मार्शल की सहायता से सदन से बाहर कर दिया गया. हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक को स्पीकर ने शांत होकर अपने स्थान पर जाने का निर्देश दिया और कहा कि इस तरह से हंगामा करना उचित नहीं है, लेकिन रणधीर सिंह ने कहा-‘ ऐसा ही होगा’’ इस शब्द से क्षुब्ध होकर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को रणधीर सिंह को बाहर करने का निर्देश दिया.

स्पीकर का आदेश मिलते ही चार-पांच मार्शल ने रणधीर सिंह को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन रणधीर सिंह भी बिना कोई खास प्रतिरोध किये, सदन से बाहर निकल गये. हालांकि बाहर निकलने के क्रम में भी जोर-जोर से वे कुछ बोलते नजर आये, परंतु शोरगुल के कारण उनकी आवाज नहीं सुनी जा सकी.

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि दुष्कर्म की घटना को लेकर उन्होंने डीजीपी से बात की है और दोपहर बाद पूरी रिपोर्ट लेकर सदन को अवगत कराएंगे. इस बीच भाजपा के कई सदस्य फिर से वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12-30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जैसी करनी, वैसी भरनी…..

Next Post

देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी

Next Post
देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी

देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d