सांकेतिक तसवीररांची: देर रात कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज को ले जाने हिंदपीढ़ी पहुंची पुलिस व प्रशासन को लोगों कस विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने टीम को खदेड़ दिया। यही नहीं लोगों ने टीम पर पथराव किया। कुछ गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ कर दी। विरोध को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पॉजिटिव तीनों मरीजों को खबर लिखे जाने तक नहीं ले जा सकी थी। देर रात हिंदपीढ़ी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वहीं लोगों की भीड़ सड़क पर ही जमी थी।
ऐसे शुरू हुआ बवाल:
हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक व थाना गली में कुल तीन लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट आया था। इन तीनों के अलावा उनके संपर्क वालों को ले जाने के लिए मेडिकल, प्रशासन व पुलिस की टीम रात 12 बजे सबसे पहले लेक रोड पहुंची। स्थानीय लोगों ने टीम में शामिल अफसरों से कहा कि आप लोग रात के बजाए दिन में आकर ले जाएंगे। उनकी बात सुनने से टीम ने इंकार कर दिया। प्रशासन की टीम रात में ही ले जाने पर अड़ गई। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद लेक रोड, थाना गली, ग्वाला टोली समेत पूरे इलाके के लोग सड़क पर उतर आए। टीम का विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग टीम के साथ उलझ गए। उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि स्थानीय लोगों ने टीम में शामिल लोगों पर पथराव करने लगे। टीम वापस लौट आई।

