लातेहार : लातेहार में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.घटना मनिका थाना क्षेत्र के सेमरबुढ़नी गांव की है जहां एक अबोध बालक की हत्या कर दफनाने से इलाके में सनसनी मच गई .ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे की हत्या अंधविश्वास में बली दिये जाने के कारण हुई है.इसके अलावा गांव से दो और भी बच्चे गायब है.पुलिस घटना स्थल को सील कर शव को निकालने की कवायद में जुटी हुई है.

