BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई राज

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई राज
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: जिला की पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लिया है. सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लेकर लातेहार पुलिस उससे कई मामलों में पूछताछ कर रही है. इस बात की जानकारी एसपी प्रशांत आनंद ने दी.

एसपी आनंद ने बताया कि लातेहार जिले के चंदवा, बालूमाथ एवं लातेहार थाना में सुजीत सिन्हा व अमन साव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनके द्वारा कोयला कारोबारियों, रेलवे एवं अन्य संवेदकों से लेवी वसूली के अलावा तेतरियाखाड़ कोलियरी में फायरिंग व आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

पुलिस इसके पूर्व अमन साव को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. मालूम हो कि सुजीत सिन्हा व अमन साव के द्वारा पिछले एक वर्ष में बालूमाथ के तेतरियाखाड़ कोलियरी के अलावा मगध आम्रपाली में भी आगजनी व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके अलावा लातेहार में रेलवे संवेदक पर भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.

इन सभी मामलों के अलावा कई संवेदकों से लेवी वसूलने का मामला भी विभिन्न थानों में दर्ज है. ज्ञात हो कि सुजीत सिन्हा वर्तमान में जमशेदपुर जिला के घाघीडीह जेल तथा अमन केंद्रीय कारा होटवार रांची में बंद है.

पुलिस ने सुजीत सिन्हा व अमन साव गिरोह के एक दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज चुकी है. गत आठ मार्च को तीन,14 मार्च को दो,10 अगस्त को चार, चार दिसंबर को दो (एके-47 के साथ) तथा 12 जनवरी 2021 को सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

21 सदस्यीय राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड का गठन, स्वास्थ्य मंत्री होंगे अध्यक्ष

Next Post
21 सदस्यीय राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड का गठन, स्वास्थ्य मंत्री होंगे अध्यक्ष

21 सदस्यीय राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड का गठन, स्वास्थ्य मंत्री होंगे अध्यक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d