पंकज सिन्हा
लातेहार: विजयदशमी के अवसर पर महुआडांड़ हिन्दू महासभा की ओर से महुआडांड़ बस स्टैंड पर रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीओ सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ रतिभान सिंह, सीओ जुल्फीकार अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश मंडल, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से रॉकेट दाग कर बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन किया.
इससे पूर्व स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर से जय श्री राम का गगनभेदी उदघोष करते हुए हिंदू समुदाय के लोग बस स्टैंड पहुंचे. रावण दहन में हजारों की भारी संख्या मे हिंदू समुदाय के लोग मौजूद थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस कर्मी तथा बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष अंकुश जयसवाल, मंत्री निरंजन जयसवाल, नगर मंत्री नितीश साहू, सुरक्षा प्रमुख रामप्रवेश गुप्ता, नगर सह मंत्री पंकज दास बाबु आदि समेत बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरी तरह से मुस्तैद रहे.

