पंकज सिन्हा,
लातेहार: आगामी विधान सभा चुनाव 2019 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के उप सचिव मो शबीर अहमद एवं मंत्रिमंडल प्रशाखा पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुरूवार को लातेहार पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर से मुलाकात की एवं आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले में हो रहे इवीएम एवं वीपीपैठ के एफएलसी समेत अन्य चुनाव कार्य के कई महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के निर्धारित नियम के तहत ही सारे कार्य करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. वही इसीएल के इंजीनियर से जानकारी ली एवं कई महत्वपूर्ण विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग,नाजीर मनोज कुमार,अरविंद सिंह,अतहर रजा मौजूद थे.

