BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लातेहार : उग्रवादियों ने साइडिंग में गोलीबारी कर वाहन फूंके, करोड़ों का नुकसान

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in Uncategorized
लातेहार : उग्रवादियों ने साइडिंग में गोलीबारी कर वाहन फूंके, करोड़ों का नुकसान

Latehar: The militants fired vehicles by firing in siding, damages of crores

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार :- लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग में गुरुवार की रात उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के सशस्त्र दस्ते ने जमकर उत्पात मचाया. उग्रवादियों ने साइडिंग परिसर में खड़े 16 वाहनों को फूंक दिया. साथ ही 6 लोगों की पिटाई की और उनका मोबाइल भी लूट लिया. घटना में करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही उग्रवादी गोली चलाने लगे पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर गोली चलाना शुरु किया. डेढ़ घंटे तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. इसके बाद उग्रवादी जंगलों का लाभ उठाकर भाग निकले.

15 की संख्या में हथियारों से लैस थे उग्रवादी :

जानकारी के अनुसार 15 की संख्या में हथियारों से लैस होकर उग्रवादी पूर्व दिशा से साइडिंग में प्रवेश कर गए. साइडिंग परिसर में आते उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. चालक अपने वाहन को छोड़कर भागने लगे. इसके बाद उग्रवादियों की एक टीम वाहनों में तेल डालकर आग लगाना शुरू की. दूसरी टीम में कार्य कर रहे लोगों को एक जगह एकत्र कर राइफल के कुंदे से पीटकर घायल कर दिया. साथ ही उनका मोबाइल फोन और टॉर्च भी लूट लिया.

Also Read This:- चेन्नई : आज पहुंचेगी पानी की विशेष ट्रेन, 65 करोड़ रुपये की राशि आवंटित

हस्तलिखित पर्चा छोड़ कर ली जिम्मेवारी :

घटनास्थल के समीप उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद जेजेएमपी ने हस्तलिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी ली है। पर्चा में संगठन के लवलेश के द्वारा कहा गया है कि घटना को लेवी नहीं दिए जाने के कारण अंजाम दिया गया है।

टोरी व बिराटोली साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की धमकी :

उग्रवादी संगठन जेजीएमपी ने टोरी व बिराटोली कोल साइडिंग में बिना इजाजत के काम नहीं करने की धमकी दी है. आदेश का उलंघन कर काम करने पर फौजी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है. पोस्टर में दोनों को साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद करने को कहा है.

तीन जिलों की पुलिस अलर्ट :

घटना के बाद मामले को लेकर लातेहार जिले के समीपवर्ती चतरा, लोहरदगा और रांची जिले के सीमांत इलाके में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. तीनों जिले से होकर गुजरने वाले मार्ग को सील कर पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है.

मुख्यालय से मंगाई गई है फोर्स :

उग्रवादियों की ओर से टोरी साइडिंग परिसर में गोलीबारी किए जाने के बाद जिला मुख्यालय लातेहार समेत आसपास के थाना क्षेत्र से भी फोर्स मंगाई गई है. साथ ही इलाके में ग्रामीण पथों को जोड़ने वाले मार्ग की नाकेबंदी कर दी गई है. इसके अलावा पुलिस की एक टीम मुख्य पथ में लगातार गश्त कर हर आने जाने वाले पर नजर बनाए हुए है.

गोलीबारी के बाद साइडिंग में कार्य बंद :

साइडिंग परिसर में उग्रवादियों की ओर से फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद से कार्य बंद हो गया है. साथ ही कोयला लोडिंग के लिए आई मालगाड़ी में लोडिंग का कार्य ठप हो गया और मालगाड़ी को खींचने वाले डीज़ल रेल इंजन को चालकों ने एहतियात के तौर पर बंद कर दिया. काम बंद होने से व्यवसायियों के साथ साथ सरकार को भी करोड़ों के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है.

घटना के बाद सहम गए कार्य स्थल पर मौजूद लोग :

साइडिंग परिसर में गोलीबारी और आगजनी की घटना के बाद वहां मौजूद लोग सहम गए. उग्रवादियों के आने की सूचना से लोगो ने  इधर-उधर  छिप कर अपनी जान बचाई. पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रक चालकों के अलावा रोजाना काम करने वाले लोग एक जगह एकत्र होकर घटना की चर्चा करते नजर आए.

अधिवक्ता ने भी की फायरिंग :

साइडिंग परिसर के समीप स्थित अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव को सूचना मिली कि उग्रवादियों ने हमला कर दिया है. सूचना मिलते ही वे अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर हवा में फायरिंग करना शुरू कर दिए, ताकि उग्रवादियों को पता चल सके कि जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी तो उग्रवादियों को भागना पड़ गया. लोगों ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद उग्रवादियों की टीम उत्तर दिशा की ओर नहीं बढ़ी अन्यथा और कई वाहन फूंक दिए जाते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SBI ग्राहक ध्यान दें!

Next Post

तहसीलदार के घर ACB का छापा, 93.5 लाख नकद, 400 ग्राम सोना बरामद

Next Post

तहसीलदार के घर ACB का छापा, 93.5 लाख नकद, 400 ग्राम सोना बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d