BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लातेहार के नवनिर्वाचित विधायक वैद्यनाथ राम का मंत्री बनना तय

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
लातेहार के नवनिर्वाचित विधायक वैद्यनाथ राम का मंत्री बनना तय

लातेहार के नवनिर्वाचित विधायक वैद्यनाथ राम का मंत्री बनना तय

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वैद्यनाथ राम को झारखंड में बनने वाले नए मंत्रीमंडल में मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है. विजयी प्रत्याशियों में राम जहां वरीयता के आधार पर काफी आगे है, वहीं उन्हें कई विभागों में मंत्री पद को संभालने का अनुभव भी रहा है.

पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री, खेल, युवा, कला, संस्कृति मंत्री तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री, शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल चुके राम की पहचान एक ईमानदार छवि के नेता की रही है. यही कारण है कि भाजपा को छोड़कर झामुमो में आये वैद्यनाथ राम को हेमंत सोरेन सरकार मंत्रीमंडल में स्थान मिलना तय है.

लातेहार से बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम को हराकर तीसरी बार वैद्यनाथ राम विधानसभा पहुंचे हैं.

इस बीच लातेहार के विधायक और पूर्व मंत्री रहे वैद्यनाथ राम को मिलने वाले विभागों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय राम को मिलना तय माना जा रहा है. परन्तु वैद्यनाथ राम के करीबी लोगों का दावा है कि इस बार उनके समर्थक उन्हें आधारभूत संरचनाओं और ग्रामीण विकास की ओर विकास की रूपरेखा तय करने पर जोर दे रहे है.

ऐसे में यह कहा जा रहा है कि राम को ग्रामीण विकास, पथ निर्माण विभाग जैसे विभाग भी मिल सकते हैं.
बहरहाल, वैद्यनाथ राम मंगलवार को रांची जाकर अपने नेता हेमंत सोरेन से मिलने वाले हैं. आज ही झामुमो नेतृत्व ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को रांची तलब किया है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि लातेहार के विधायक किस विभाग के मंत्री बनाये जाते है?

यह भी बता दें कि वैद्यनाथ राम चुनाव के ठीक पहले भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर झामुमो में शामिल हो गए थे और वर्तमान चुनाव में पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का लातेहार में खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचे

Next Post

बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

Next Post
बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d