सिमडेगा:- सीएससी एकेडमी का शुभारंभ: सीएससी के स्टेट एजुकेशन हेड अनुपम उपाध्याय के द्वारा स्टेट प्रबंधक मोहम्मद असर इमाम, सीएससी जिला प्रबंधक विजय सिन्हा,योगेश वर्मा,प्रमोद वर्मा की उपस्थिति में ठेठईटांगर प्रखंड के बीआरसी में संचालित प्रज्ञा केंद्र में सीएससी एजुकेशन एंड ट्रेनिंग एकेडमी का शुभारंभ किया गया. CSC ACADEMY से क्षेत्र के लोगो को मुफ्त डिजिटल लिटरेसी के साथ कई कंप्यूटर कोर्स , टैली,आईआईटी, मेडिकल की तैयारी, मॉकटेस्ट जैसी तकनीकी कोर्स बहुत ही कम खर्च में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कराया जा सकेगा साथ ही क्षेत्र के दिव्यांग लाभुकों के लिए भी कौशल विकास की सुविधा प्रदान कराई जा सकेगी.सीएससी के इकॉम प्लेटफॉर्म ग्रामीण e store से महिला मंडल उद्यमी के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए महिला माइक्रो उद्यमी से भी भेंटवार्ता की गई ताकि लोकल स्तर पर उत्पादित प्रोडक्ट को पैन इंडिया लेवल पर पहचान मिल सके जिसका सीधा लाभ महिला उद्यमी को प्राप्त हो सके. इस मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालक अरुण किशोर कौन गाड़ी, अजय बा ,प्रेरणा सहित महिला उद्यमी उपस्थित थे.

