-
रांची महानगर में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के नेतागण विभिन्न मंडलों में करेंगे शुभारंभ
रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश 10 जून को पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है. यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने दी.
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच जिस प्रकार से कार्यताओं ने गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा में अपनी महती भूमिका निभाई. अब पार्टी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदेश के 35 लाख परिवारों तक प्रधानमंत्री के पत्र संदेश को लेकर पहुचेंगे.
उन्होंने कहा कि एक टीम में दो कार्यकर्ता ही व्यक्तिगत संपर्क में निकलेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता को मोदी सरकार 2 की स्वर्णिम उपलब्धियों के साथ कोरोना संकट से बचाव, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोगऔर आत्मनिर्भर के संकल्प को भी जन जन तक पहुचायेंगे. लोकल के लिये वोकल का मंत्र भी पार्टी घर-घर पहुंचाने के लिये संकल्पित है.
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाना, आत्मनिर्भर भारत बनाना ये दोनों अभियान साथ-साथ चलाकर प्रधानमंत्री ने स्वावलंबी और मजबूत भारत की नींव रखी है. हम सब को मिलकर मोदी के कुशल नेतृत्व में इस पर भब्य भारत बनाना है.
कार्यक्रम इसप्रकार है
- दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष, 10 बजे पूर्वाह्न हरमू मंडल, स्थान वार्ड पार्षद कार्यालय, हरमू
- बाबूलाल मरांडी हिंदपीढ़ी मंडल, 11.30 बजे पूर्वाह्न, पटेल कंपाउंड, होटल रैडिसन ब्लू के पास
- रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री, धुर्वा मंडल,10.30 बजे पूर्वाह्न सर्वोदय बाल निकेतन, स्टेडियम के पास, धुर्वा रांची
- धर्मपाल सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री, सुखदेव नगर मंडल, 11 बजे पूर्वाह्न, कृष्णा नगर कॉलोनी, गुरुनानक भवन, रातू रोड
- संजय सेठ सांसद पंडरा मंडल, 10.30 बजे पूर्वाह्न, बाजरा, जोड़ा मंदिर के पास
- सीपी सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक लालपुर मंडल,10 बजे पूर्वाह्न, करमटोली
- नवीन जायसवाल विधायक, हटिया मंडल,11 बजे पूर्वाह्न, हटिया चॉक
साहू ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष गण वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे.

