BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Lava ने लॉन्च किया दुनिया का पहला थर्मामीटर वाला फोन

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
Lava ने लॉन्च किया दुनिया का पहला थर्मामीटर वाला फोन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनिया का पहला थर्मामीटर वाला फोन घरेलू कंपनी लावा मोबाइल ने लॉन्च कर दिया है. लावा के इस अनोखे फोन का नाम Lava Pulse 1 है. इस फीचर फोन के जरिए आप बिना फोन के सेंसर को टच किए किसी की बॉडी का तापमान माप सकते हैं. Lava Pulse 1 फोन के टेंपरेचर सेंसर से कुछ दूरी पर हाथ या सिर ले जाकर बॉडी का तापमान मापा जा सकता है.

सटीकता की 99.5 फीसदी गारंटी

लावा का कहना है कि उसका नया फीचर फोन Lava Pulse 1 थर्मामीटर के मुकाबले बॉडी का तापमान 99.5 फीसदी और इंफ्रारेड थर्मामीटर के मुकाबले 99.9 फीसदी सटीकता के साथ बताने में सक्षम है। खास बात यह है कि इस फोन में 10 तापमान रिडींग को सेव भी किया जा सकता है. Lava Pulse 1 की कीमत 1,999 रुपये है। इस फोन को रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है. लावा के इस फोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर से शुरू हो गई है.

Lava Pulse 1 फोन मिल्ट्री ग्रेड से सर्टिफाइड है. इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले है. इसके अलावा इसमें टॉर्च, कैमरा और 32 जीबी तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी है. इसमें 1800mAh की बैटरी है जो कि सुपर बैटरी सेविंग मोड के साथ आती है. इसकी बैटरी लाइफ छह दिनों की है. फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है. फोन में वायरलेस एफएम रेडियो, डुअल सिम, कॉन्टेक्ट के लिए फोटो आइकन और हिंदी-अंग्रेजी समेत सात भाषाओं का सपोर्ट है.

Lava Pulse 1 की लॉन्चिंग पर लावा इंटरनेशनल के लिए प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने कहा, ‘पल्स सीरीज को फीचर फोन यूजर्स के लिए हेल्थकेयर सॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है. हमारा पहला पल्स फोन ब्लड प्रेशर बताने में सक्षम है. अब हमने एक कदम बढ़ाते हुए Lava Pulse 1 को पेश किया है. भारतीय ब्रांड होने के कारण हमारी जिम्मेदारी है कि हम यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गैजेट लॉन्च करें.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या आप यूथ चैंपियन बनने को तैयार हैं, आपकी आवाज मायने रखती है

Next Post

पूर्व के रंजिश में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Next Post
क्वारंटाइन का पालन न करने पर 12 के खिलाफ FIR दर्ज

पूर्व के रंजिश में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d